देश के अनेकों क्षेत्रों में पुरातत्व से संबंधित खुदाई तथा पायी गयीं प्राचीन वस्तुओं ने सिद्ध किया है कि आज संयुक्त अरब अमीरात के रूप में पहचाने जाने वाले क्षेत्र में महान सभ्यता समृद्ध हुई थी। यह सभ्यता 4000 ईसा पूर्व की है तथा इसके संबंध पड़ोसी सभ्यताओं से थे।
महामहिम शेख जाएद बिन सुल्तान अल नाहयान, यूनियन के संस्थापक
शेख ज़ाएद बिन सुल्तान अल नाहयान का जन्म 1918 में हुआ था। वे 1946 में अल आइन के शासक चुने गए तथा 1966 में वे अबू धाबी के शासक हुए। 1968 में, ब्रिटेन ने इस क्षेत्र से अपना कब्जा छोड़ने की घोषणा की। तुरंत ही शेख जाएद ने अमीरातों के फेडरेशन के लिए आह्वान करने में अगुआई की। अन्य अमीरातों के शासक शीघ्र ही इकट्ठे हुए और 2 दिसम्बर 1971 को संयुक्त अरब अमीरात औपचारिक रूप से अंतर्राष्ट्रीय मंच पर उभर कर आया। योगदान और उपलब्धियों के लंबे सफर के बाद, 2 नवंबर 2004 को, शेख जाएद का निधन हो गया। राष्ट्र महामहिम शेख खलीफा बिन ज़ाएद अल नाहयान, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, तथा उनके भाइयों, सुप्रीम काउंसिल के के नेतृत्व में उनकी दूरदर्शिता को जारी रखे हुए है।
|
|