अजमान अमीरात

अजमान अमीरात अरब खाड़ी के लगभग 16 किलोमीटर लंबे समुद्र तट शारजाह और उम्म अल क्वायन अमीरात के बीच में स्थित है। अमीरात का क्षेत्रफल लगभग 259 वर्ग किलोमीटर है, जोकि देश के कुल क्षेत्रफल का 0.3% है, जिसमें इसके द्वीप शामिल नहीं हैं। दिसम्बर 2005 की जनगणना के अनुसार, इसकी जनसंख्या 206,997 व्यक्ति है। अजमान अमीरात की राजधानी अजमान शहर है जोकि अरब खाड़ी के समुद्र तट पर स्थित है। अजमान शहर शासक महामहिम शेख हामैद बिन राशिद अल नुअयमी का निवास स्थान भी है। यहां सभी सरकारी विभाग, कंपनियां, बैंक, व्यावसायिक बाजार तथा अजमान बंदरगाह है, जोकि एक खाड़ी पर स्थित है जो शहर से होकर गुजरती है।

हालांकि अजमान आधुनिक सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करने वाला आधुनिक शहर बन गया है, लेकिन इसने अपने पुराने परंपरागत स्वरूप को भी बनाए रखा है, जोकि अमीरात को एक विशिष्ट दर्जा हासिल करने के लिए सक्षम करता है, जो आधुनिक काल की उपलब्धियों को पुराने अतीत की प्रमाणिता के साख मेल करती है। अजमान के आकर्षक समुदीतट शोरगुल और प्रदूषण से मुक्त ताजी हवा देते हैं। वे विभिन्न प्रकार की गतिविधियों को करने के लिए अनेकों समुद्र प्रेमियों को आकर्षित करते हैं।

अजमान अमीरात के दक्षिण-पूर्व में प्रसिद्ध स्थानों में से एक मासफौट है। यह शहर से लगभग 10 किमी. की दूरी पर स्थित है। मास्फौट कृषि, उपजाऊ मिट्टी, लम्बी-चौड़ी घाटियों और शांत जलवायु के लिए प्रसिद्ध है, जोकि इस पर्यटकों और पर्यटन का केन्द्र बनाते हैं। मास्फौट में अद्भुत मनोहर प्रकृति है, जोकि क्षेत्र में आसपास की पहाड़ियों को असाधारण खूबसूरती देती है।

अजमान का किला देश में एक विशिष्ट स्मारक है, जो 18वीं सदी से रूबरू करवाता है। यह विभिन्न युगों में जीवन की वास्तविकता को बतलाता है। किले का नवीनीकरण किया गया और इसे प्राचीनकालीन वस्तुओं, परंपरागत कलाकृतियों और प्राचीन सामाजिक जीवन के चित्रों के एकीकृत मॉडलों को रखने वाले एक संग्रहालय के रूप में परिवर्तित कर दिया गया।