ऱास अल खैमा अमीरात

रास अल खैमा अरब खाड़ी के समुद्र तट पर स्थित है जिसकी लंबाई लगभग 64 किमी तथा भूखंड के अंदर 128 किलोमीटर से अधिक गहराई है। रास अल खैमा के दक्षिण तथा उत्तर पूर्व की ओर से ओमान की सल्तनत की पहाड़ी सीमाएं हैं। अरब की खाड़ी में बहुत से द्वीप रास अल खैमा से सम्बद्ध हैं, इनमें से सबसे महत्वपूर्ण द्वीप ग्रेटर टाम्ब द्वीप तथा लेजर टाम्ब द्वीप हैं। रास अल खैमा का क्षेत्रफल लगभग 1684 वर्ग किलोमीटर है, जोकि देश के कुल क्षेत्रफल के 2.2% के बराबर है, जिसमें इससे संबंधित द्वीप शामिल नहीं हैं। रास अल खैमा की जनसंख्या दिसम्बर 2005 की जनगणना के अनुसार लगभग 250,000 व्यक्तियों की है।

अमीरात की राजधानी रास अल खैमा है तथा यह खोर रास अल खैमा की खाड़ी से दो भागों में विभाजित है। रास खैमा के पश्चिमी भाग को पुराने शहर के रूप में जाना जाता है, जहां ऱास अल खैमा का राष्ट्रीय संग्रहालय तथा कुछ सरकारी विभाग स्थित हैं; रास अल खैमा का पूर्वी भाग जिसे अल नखील के रूप में जाना जाता है, इसमें महामहिम शेख सौद बिन सक्वर अल कासमी के निवास स्थान का साथ-साथ कुछ सरकारी विभाग और व्यावसायिक केन्द्र हैं।रास अल खैमा को दोनों भाग यातायात गतिविधि को आसान करने के लिए खाड़ी के ऊपर बने प्रमुख पुल से जुड़े हुए हैं।

रास अल खैमा के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में से एक खोर ख्वैर है, जोकि उत्तर में 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, यह कई महत्वपूर्ण उद्योगों जैसे सीमेंट, पत्थर तथा मार्बल के निर्माण के लिए प्रसिद्ध है। खोर क्वैर में अन्य महत्वपूर्ण स्थान शेख सक्वर बंदरगाह है।

रास अल खैमा शानदार जुल्फर शहर के परंपरागत स्मारकों, किलों तथा घाटियों से भरपूर है। यह अपनी विशिष्ट स्थिति: पहाडों, समुद्रतटों तथा कृषि क्षेत्रों एवं प्राकृतिक गर्म झरनों जैसे आइन खत का रिजोर्ट के लिए प्रसिद्ध है जहाँ अनेकों पर्यटक और स्वास्थ्य संबंधी एक प्रकार के उपचार के लिए लोग यहां आते हैं।