दुबई अमीरात

दुबई अरब खाड़ी के लगभग 72 किमी लंबे समुद्र तटीय क्षेत्र में विस्तृत है। दुबई अमीरात का क्षेत्रफल 3885 वर्ग किलोमीटर है, जोकि यूएई के कुल क्षेत्रफल के 5% के बराबर है, जिसमें द्वीपों का क्षेत्रफल शामिल नहीं है। दुबई की जनसंख्या लगभग 1.4 मिलियन व्यक्ति है।

पिछले कुछ वर्षों में तीव्र आर्थिक विकास के साक्षी रहने के बावजूद, दुबई अपनी विरासत से जुड़ा रहा और सभी को स्वीकार्य मिलजुल कर रहने वाले वैश्विक समुदाय के रूप में जाना जाने लगा, जबकि दूसरी तरफ, अपनी संस्कृति को गहराई से अरब जगत की इस्लामिक परंपराओं और इतिहास से जोड़े रखा।

दुबई शहर दुबई अमीरात की राजधानी है। अमीरात दुबई क्रीक द्वारा दो भागों में विभाजित है: बर दुबई दक्षिणी भाग है, जहां रूलर्स कोर्ट स्थित है। यह आधिकारिक गतिविधियों तथा अधिकांश कंपनियों और बैंकों के मुख्यालयों तथा कस्टम-प्राधिकारियों का केन्द्र होने के साथ-साथ पोर्ट राशिद बंदरगाह भी है।

दुबई के उत्तरी भाग को “डैरा” कहा जाता है जोकि व्यवसाय और पर्यटन का केन्द्र है। यह दुकानों बाजारों, स्कूलों, होटलों, क्लबों का स्थान और दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। खाड़ी क्षेत्र में सबसे बड़े स्वतंत्र क्षेत्र वाले जेबेल अली क्षेत्र को यूएई में सबसे अधिक महत्वपूर्ण औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों में से एक माना जाता है। यह ड्राइ-डॉक, जेबेल अली बंदरगाह तथा दुबई एल्मुनियम फैक्टरी का स्थान है। दुबई में सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन क्षेत्र हट्टा, अवीर तथा खवानीज हैं।

दुबई में ताड़ के वृक्ष की आकृति का एक मानवनिर्मित द्वीप, तथा अनेकों उच्च स्तरीय होटल हैं, जो अतिथियों, दर्शकों, पर्यटकों और कारोबारियों की जरूरतों को संतुष्ट करते हैं और अपेक्षाओं को पूरा करते हैं। विश्व में विशिष्ट होटलों में से एक बुर्ज अल-अरब द्वीप के आगे है, साथ ही साथ विश्व की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा (खलीफा टावर) यहां है।

यहां परंपरागत बाजारों के अलावा, अनेकों आधुनिक शॉपिंग माल हैं जोकि पूरे शहर में फैले हुए हैं, जहां सभी प्रसिद्ध ब्रांड उचित कीमतों पर पाए जा सकते हैं। वार्षिक रूप से आयोजित किया जाने वाला द दुबई शॉपिंग फेस्टीवल अंतर्राष्ट्रीय रूप से पहचाना जाने वाला आयोजन और स्थान हो गया है, जहां व्यक्ति प्रतियोगी कीमतों, ड्रा, शो तथा प्रोत्साहनों लाभ उठाने के लिए दुनिया भर से इकट्ठे होते हैं।